फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद शांतिनगर में किसी विवाद के चलते मारपीट में दो पक्षों से महिला सहित कुल दो घायल
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद शांतिनगर में किसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष से महिला शबनम व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से महिला पुरूष को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर लाकर मेडिकल कराया है।