फिरोजाबाद SSP के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर किया निस्तारण
जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
15-08-2026 को चलाए गए इस अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा शिकायतकर्ताओं के घर/मौके पर जाकर कुल 35 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हैं। निर्देश के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी रोज कम से कम 1 स्थान और थाना प्रभारी कम से कम 2 स्थानों पर मौके पर जाकर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि अब शिकायतकर्ता को बार-बार थाने या पुलिस ऑफिस नहीं आना पड़ेगा। मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर शिकायत का समाधान किया जाएगा।
#FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #IGRS #JanShikayat #UPPolice #Firozabad #UPNews #GoodWork #Viral
---