फिरोजाबाद स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के 7 पुलिसकर्मी सिल्वर मेडल से सम्मानित 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए जनपद फिरोजाबाद के 07 पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
इसी क्रम में आज 15-08-2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को सिल्वर डिस्क लगाकर सम्मानित किया गया। ADG महोदय ने सभी की कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं की सराहना की।
1. निरीक्षक अनुज कुमार राणा - शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान
2. निरीक्षक प्रेमशंकर पांडेय
3. निरीक्षक प्रेमपाल सिंह
4. कम्प्यूटर ऑपरेटर लौकेश कुमार
5. मुख्य आरक्षी ललित कुमार शर्मा
6. मुख्य आरक्षी अनिल कुमार गुप्ता
7. मुख्य आरक्षी उग्रसेन
जनपद पुलिस परिवार की ओर से सभी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।
#FirozabadPolice #SilverMedal #IndependenceDay2026 #UPPolice #ADGAgra #Firozabad #PoliceAward #JaiHind #UPNews #Respect
---