जींद: अमरहेड़ी गांव के समीप पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो समेत 2 आरोपियों को किया काबू, सदर थाने में केस दर्ज
पुलिस टीम को गत शाम सूचना मिली थी कि शहर से सटे अमरहेड़ी गांव के बाईपास के पास दो व्यक्ति नशीला पदार्थ लिए हुए खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को नशीले पदार्थ समेत काबू कर लिया।आज बुधवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जींद सदर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।