कोंडागांव: बंधापारा में बकरी चराकर घर पहुंची महिला के दरवाजा खोलते ही पैर में चढ़ा सांप, सर्पदंश की शंका से महिला की हालत गंभीर
कोंडागांव नगर के बंधापारा वार्ड निवासी 70 वर्षीय चिलदई कोर्राम पति उदन कोर्राम को आज शुक्रवार रात 8 बजे गंभीर हालत में निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है महिला आज शाम लगभग 7:30 बजे बकरी चराकर अपने घर पहुंची वहीं दरवाजा खोलते ही उनके पैरों को एक जहरीले नाग सांप ने लपेट लिया। वहीं इस घटना से महिला बुरी तरह भयभीत हो कर बेहोश हो गई।