एआरटीओ कार्यालय में चालान से नाराज़ ट्रक मालिक ब्रजेश विश्वकर्मा ने पेट्रोल डालकर आत्मघाती प्रयास किया। प्रवर्तन एआरटीओ ने बताया कि ट्रक का बीमा व प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त था, इसलिए नियमानुसार चालान किया गया। आरोप है कि चालान निरस्त कराने के लिए फोन पर धमकी दी गई और कार्यालय में हंगामा हुआ। तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है