आनंदपुरी: अंबिका माता मंदिर में सर्व समाज की 35 महिलाओं ने अष्टमी व्रत का उद्यापन किया
12 महीने तक प्रत्येक अष्टमी को रखा उपवास, गाजे-बाजे के साथ निकाली माता के श्रृंगार की शोभायात्रा आनंदपुरी कस्बे के अंबिका माता मंदिर परिसर में सर्व समाज की महिलाओं की ओर से अष्टमी व्रत का उद्यापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर 35 महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दीं और व्रत का समापन किया।