प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
--------------------
दिनांक - 10.9.026
जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा Team के द्वारा नालंदा महिला कॉलेज बिहारशरीफ मे बिहार सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना
(1) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (2) मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना (3) कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिसमें कुल- 126 विधार्थी उपस्थित थे ।
(1) मुख्यमंत्री निश्चय स्वय सहायता भत्ता योजना जिसके तहत 1000 रु० दो वर्षों तक 20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के युवा जो inter करके या स्नातक करके आगे कि पढाई नहीं कर रहे हैं भत्ता के रूप में दिया जाता है।
(2) बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना जिसके तहत बिहार राज्य में अवस्थित स्कूल या कॉलेज से 12 वी पास (किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है इच्छुक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण ब्याज रहित बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
स्नातक के लिए आयु सीमा - 15 से 25 वर्ष तथा स्नातकोतर के लिए आयु सीमा- 15 से 30 वर्ष है।
(3) कुशल युवा कार्यक्रम - इस योजना के तहत 15 से 28 वर्ष के युवा जो बिहार मे अवस्थित शिक्षण संस्थान (कित्ती भी मान्यता प्राप्त बोर्ड) से न्यूनतम 10वी कक्षा उर्तीण हो 240 घंटे का भाषा' संवाद (हिन्दी अंग्रेजी), बुनियादी कम्प्यूटर एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। (अनुसूचित जन जाति हेतु उपरी सीमा में पाँच वर्ष की छूट) अन्य पिछड़े का वर्ग एवं दिव्यांग जनो हेतु उपरी सीमा में 3 वर्ष की छूट) है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र नालंदा में आकर निशुल्क आवेदन कर सकते है तथा दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते है।
www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in
18003456268 Toll free no
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 10, 2026