सुपौल पुलिस ने किया 5.88 करोड़ मूल्य के फाइबर कार्ड चोरी कांड का सफल उद्दभेदन, अंतरराज्यीय गिरोह ने इस चोरी की घटना को दिया था अंजाम, गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार.
सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने सुपौल में हुए 5.88 करोड़ मूल्य के टेलीकॉम इक्यूपमेंट फाइबर कार्ड चोरी कांड का सफल उद्दभेदन किया है, बताया गया कि अंतरराज्यीय गिरोह के द्वारा इस चोरी की घटना को दिया गया था, सुपौल पुलिस ने गिरोह के सरगना को लखनऊ से गिरफ्तार किया है.
मीडिया को यह जानकारी देते हुए सुपौल SP सरथ आर एस ने बताया कि
एक अक्टूबर को पिपरा थाना क्षेत्र में एक टेलिकोम साइट पर चोरी की घटना घटी, जिसके बाद इस को लेकर Peregrine Guarding Pvt. Ltd. के सीनियर ऑपरेशन मैनेजर द्वारा पिपरा स्थित Indus Tower साइट के दूरसंचार टावर से टेलीकॉम इक्यूटमेंट की चोरी के संबंध में पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दर्ज शिकायत के अनुसार चोरी गए फाइबर कार्ड की अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ 88 लाख बताई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, SP के निर्देश पर मामले के त्वरित उद्दभेदन एवं संलिप्त व्यक्ति की गिरफ्तारी हेतु SDPO सुपौल के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया।
बताया गया कि गठित टीम में पिपरा थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं तकनीकी टीम को शामिल किया गया। टीम द्वारा मामले के अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई प्रारंभ की।
अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन को भी जब्त किया गया।
बताया गया कि गिरफ्तार अपराधकर्मी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह बिहार, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कांड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका तथा चोरी गई सामग्री की बरामदगी के लिए आगे की कार्यवाही की गई.
SP सरथ आर एस ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधकर्मी चोरी किए गए सामानों को विदेशों में बेचता था। इस संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ध्रुव द्विवेदी बताया गया है जो उत्तर प्रदेश के प्रयाग राज का रहने वाला है. बताया गया कि गिरफ्तार अपराधी ध्रुब द्विवेदी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में कई मामले भी दर्ज है. फिलहाल सुपौल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज आगे कि कार्रवाई में जुट गई है.
बाइट - सरथ आर एस, SP, सुपौल.
Rajauli, Nawada | Oct 14, 2026