राघोपुर नाव हादसा और बाढ़ पर बोलीं सांसद मीसा भारती*
वैशाली के राघोपुर दियारा में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की और बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा।
सांसद मीसा भारती ने इस दुखद घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। बच्चों के साथ हुई इस प्रकार की दुर्घटना पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा हादसा दुश्मन के घर के बच्चों के साथ भी न होने दे। एक-दो नहीं, पंद्रह-पंद्रह मासूम बच्चों की जान चली गई है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
इसके साथ ही मीसा भारती ने बिहार में बाढ़ की स्थिति और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी यह पहले से पता नहीं था कि बिहार में बाढ़ आएगी, क्योंकि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री ने बाढ़ घोषित ही नहीं की थी। जब सरकार बाढ़ घोषित ही नहीं करेगी तो देश को कैसे पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि अडाणी ने असम में जाकर लोगों की मदद की, लेकिन बिहार के रहने वाले वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल ने भी बिहार के बजाय असम जाकर मदद की। केंद्र सरकार से भी बिहार को मदद नहीं आई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि एक मौका दीजिए, बिहार को बाढ़ मुक्त कर देंगे, लेकिन आज तक बाढ़ पीड़ितों को राहत नहीं मिल रही।
वहीं गंगा किनारे के इलाकों में नाव की समस्या पर प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए मीसा भारती ने कहा कि राघोपुर, दानापुर, मनेर जैसे दियारा इलाकों में लोगों का रोजमर्रा का जीवन नाव के बिना नहीं चल सकता। सरकार सवाल कर रही है कि नाव क्यों रखी, तो अगर वो नाव नहीं रखेंगे तो उनका आवागमन कैसे होगा? प्रशासन को खुद इसकी व्यवस्था करनी चाहिए थी।
*बाइट :- मीसा भारती, सांसद, पाटलिपुत्र*
Rajauli, Nawada | Oct 15, 2026