*शिक्षक अधिकार और सेवा सुधार के मुद्दों के साथ गांव-गांव पहुंचे राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार*
*आयोजित कार्यक्रम में सांसद मीसा भारती हुईं शामिल, शिक्षकों के वेतनमान, पेंशन और लंबित अनुदान के समाधान का दिलाया भरोसा।*
मसौढ़ी पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी दिलीप कुमार के समर्थन में मसौढ़ी के सौभाग्य उत्सव हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक रेखा देवी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पाटलिपुत्र की सांसद डॉ. मीसा भारती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के अधिकार, वेतनमान, पेंशन और सेवा सुधार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद मीसा भारती ने शिक्षकों से दिलीप कुमार के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।कार्यक्रम के बाद प्रत्याशी दिलीप कुमार ने मसौढ़ी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर शिक्षक मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके सेवा संबंधी अधिकारों को प्राथमिकता देने की बात कही।शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प
दिलीप कुमार ने कहा कि निर्वाचित होकर सदन पहुंचने पर शिक्षकों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने स्नातक आयोग के गठन की पहल करने तथा स्कूल-कॉलेजों में लगने वाली फीस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान, लंबित अनुदान, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाने के मुद्दे शामिल किए हैं। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान, वेतन विसंगतियों, लंबित भुगतान, स्थानांतरण और सेवा सुरक्षा से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता देने का भरोसा जताया।
पदोन्नति और शिक्षक भवन की स्थापना का वादा
प्रत्याशी ने कहा कि योग्यता एवं वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी पदोन्नति, पेंशन, ग्रेच्युटी तथा अन्य लंबित सेवा लाभों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने गैर-अनुदानित विद्यालयों को नियमानुसार अनुदान दिलाने और शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता की रक्षा करने की बात भी कही।
दिलीप कुमार ने पटना और नवादा में शिक्षक भवन की स्थापना के साथ शिक्षकों की समस्याएं सुनने तथा शिकायतों के निवारण के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करने का संकल्प जताया।
कई राजद नेता और समर्थक रहे मौजूद कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखा देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, समाजसेवी धर्मेंद्र यादव, मेधन गोप, बृजनंदन सहाय, मसौढ़ी प्रखंड राजद अध्यक्ष राकेश पंडित, धनरुआ प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, लाला यादव, संजीव कुमार, प्रतीक पटेल, संजय यादव, संतोष कुमार, दीपक कुमार, मनोज यादव, बिट्टू यादव, नदौल पंचायत के सरपंच मनोज यादव, पलटन सिंह, पूर्व चेयरमैन पंकज प्रभु, अशोक महतो, इंजीनियर संजय यादव, सदन मोहन मांझी, तुलसी यादव सहित अन्य नेता एवं समर्थक मौजूद रहे।जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर अपने कार्यक्रमों और घोषणाओं की जानकारी दी। दिलीप कुमार ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में क्रमांक संख्या-2 पर मतदान करने की अपील की।
वाइट २
Rajauli, Nawada | Oct 14, 2026