सिरसागंज: मोहल्ला भदेसरा में रुपए देने से मना करने पर युवक के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
सिरसागंज थाना क्षेत्र में भदेसरा मोहल्ला निवासी एक युवक सनी के साथ मोहल्ले के ही शख्स ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित ने रविवार को थाने में मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि जब वह परचूनी का सामान लेने दुकान पर गया हुआ था। तभी वहीं पर मौजूद मोहल्ले का ही एक युवक उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।