Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#vlogermukesh0 sai cricket academy #cricket #cricketer #viral #video #trending #reels #public #publicity

Bihpur, Bhagalpur | Mar 4, 2025

MORE NEWS

भागलपुर, 07 अगस्त 2026। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज सुलतानगंज अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा कांवड़ियों के लिए की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए आए कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कांवड़ियों से फीडबैक लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी श्रद्धालु को उपचार या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं तथा अन्य जीवनरक्षक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला की अवधि में सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा प्रत्येक मरीज को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने विशेष रूप से इमीडिएट रिस्पॉन्स टीम (Immediate Response Team) को पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना विलंब त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। एंबुलेंस, चिकित्सकीय उपकरणों तथा आवश्यक मानव संसाधन को हर समय तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक कांवड़िया एवं श्रद्धालु को बेहतर, त्वरित एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

भागलपुर, 07 अगस्त 2026। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज सुलतानगंज अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा कांवड़ियों के लिए की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत एवं स्वास्थ्य परामर्श के लिए आए कांवड़ियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कांवड़ियों से फीडबैक लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसी भी श्रद्धालु को उपचार या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय, स्ट्रेचर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं तथा अन्य जीवनरक्षक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रावणी मेला की अवधि में सभी स्वास्थ्यकर्मी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा प्रत्येक मरीज को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से इमीडिएट रिस्पॉन्स टीम (Immediate Response Team) को पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना विलंब त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। एंबुलेंस, चिकित्सकीय उपकरणों तथा आवश्यक मानव संसाधन को हर समय तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक कांवड़िया एवं श्रद्धालु को बेहतर, त्वरित एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur Police Banka District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026

भागलपुर, 07 अगस्त 2026:  जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, अनुसंधान की प्रगति तथा आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में घटित साइबर अपराधों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, शिकायतों के निस्तारण, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन एवं पुलिस की जिम्मेदारी है कि तकनीकी दक्षता, सतर्कता तथा प्रभावी समन्वय के माध्यम से इन अपराधों पर अंकुश लगाया जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।
बैठक के दौरान सीआईएआर (CIAR) पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीआरएम (GRM) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। 
एमआरएम (MRM) पोर्टल पर लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा अद्यतन कार्रवाई समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में साइबर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए आरोपी प्रोफाइल अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधियों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं एवं प्रोफाइल का समयबद्ध अपलोड सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनुसंधान की गुणवत्ता में वृद्धि हो तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम केवल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम नागरिकों की जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। इस उद्देश्य से जिले में विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बैंक शाखाओं, सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक एवं मोबाइल एप से सावधान रहने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक करने को कहा गया।बैठक में आगामी 11 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले *साइबर स्मार्ट मंगलवार* अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। 
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक वातावरण तैयार हो सके।
भागलपुर जिले में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी तथा अन्य ऑनलाइन अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक मामले में विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए। अनुसंधान की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों की सतत निगरानी तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यदि नागरिक सतर्क रहें तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों के प्रति जागरूक रहें, तो अधिकांश साइबर ठगी की घटनाओं को रोका जा सकता है। 
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई एवं जन-जागरूकता को अभियान के रूप में संचालित करते हुए भागलपुर को साइबर अपराध के विरुद्ध अधिक सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, 07 अगस्त 2026: जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई, अनुसंधान की प्रगति तथा आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में घटित साइबर अपराधों की वर्तमान स्थिति, लंबित मामलों के निष्पादन, शिकायतों के निस्तारण, तकनीकी अनुसंधान की प्रगति तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन एवं पुलिस की जिम्मेदारी है कि तकनीकी दक्षता, सतर्कता तथा प्रभावी समन्वय के माध्यम से इन अपराधों पर अंकुश लगाया जाए तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए। बैठक के दौरान सीआईएआर (CIAR) पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीआरएम (GRM) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। एमआरएम (MRM) पोर्टल पर लंबित मामलों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा अद्यतन कार्रवाई समय पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक में साइबर अपराधियों की पहचान एवं उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए आरोपी प्रोफाइल अपलोडिंग कार्य में तेजी लाने पर विशेष बल दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि साइबर अपराधियों से संबंधित आवश्यक सूचनाओं एवं प्रोफाइल का समयबद्ध अपलोड सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनुसंधान की गुणवत्ता में वृद्धि हो तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम केवल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए आम नागरिकों की जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। इस उद्देश्य से जिले में विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, बैंक शाखाओं, सरकारी कार्यालयों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, संदिग्ध लिंक एवं मोबाइल एप से सावधान रहने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक करने को कहा गया।बैठक में आगामी 11 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले *साइबर स्मार्ट मंगलवार* अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य संस्थानों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि साइबर सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का व्यापक वातावरण तैयार हो सके। भागलपुर जिले में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी निवेश योजनाओं, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी तथा अन्य ऑनलाइन अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण, अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि साइबर अपराध से संबंधित प्रत्येक मामले में विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाए। अनुसंधान की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों की सतत निगरानी तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के माध्यम से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा आज प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यदि नागरिक सतर्क रहें तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए तरीकों के प्रति जागरूक रहें, तो अधिकांश साइबर ठगी की घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई एवं जन-जागरूकता को अभियान के रूप में संचालित करते हुए भागलपुर को साइबर अपराध के विरुद्ध अधिक सुरक्षित जिला बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026

भागलपुर, 07 अगस्त 2026। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों के सूचीबद्धीकरण (Empanelment) एवं विशेषज्ञता विस्तार (Specialty Enhancement) की प्रक्रिया के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार आज भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर), भागलपुर द्वारा तीन निजी अस्पतालों का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया।

निरीक्षण किए गए अस्पतालों में श्री साईं सेवा सदन, भागलपुर, आनंद क्लिनिक, भागलपुर तथा सन हेल्थ केयर, भागलपुर शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकों की उपस्थिति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, चिकित्सा उपकरण, आधारभूत संरचना, बेड क्षमता, मानव संसाधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) एवं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विस्तृत सत्यापन किया गया।

भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर) ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सूचीबद्धीकरण हेतु निर्धारित सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा निर्धारित मानकों को पूर्ण करने वाले अस्पतालों को ही सूचीबद्धीकरण अथवा विशेषज्ञता विस्तार के लिए अनुशंसित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचीबद्धीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मानक आधारित तरीके से संचालित की जा रही है।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, 07 अगस्त 2026। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों के सूचीबद्धीकरण (Empanelment) एवं विशेषज्ञता विस्तार (Specialty Enhancement) की प्रक्रिया के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार आज भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर), भागलपुर द्वारा तीन निजी अस्पतालों का भौतिक निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण किए गए अस्पतालों में श्री साईं सेवा सदन, भागलपुर, आनंद क्लिनिक, भागलपुर तथा सन हेल्थ केयर, भागलपुर शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकों की उपस्थिति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, चिकित्सा उपकरण, आधारभूत संरचना, बेड क्षमता, मानव संसाधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) एवं राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (SHA) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप विस्तृत सत्यापन किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता (सदर) ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सूचीबद्धीकरण हेतु निर्धारित सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा निर्धारित मानकों को पूर्ण करने वाले अस्पतालों को ही सूचीबद्धीकरण अथवा विशेषज्ञता विस्तार के लिए अनुशंसित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सूचीबद्धीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मानक आधारित तरीके से संचालित की जा रही है। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026

भागलपुर, 07 अगस्त 2026: श्रावणी मेला–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में धांधी बेलारी महाशिविर एवं सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित सांस्कृतिक मंच पर पूरे सावन माह आयोजित किए जा रहे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 28 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन आयोजित इन कार्यक्रमों में भागलपुर सहित बिहार एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भगवान शिव को समर्पित गायन, वादन, नृत्य एवं नृत्य-नाटिका की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रस में सराबोर कर रहे हैं।
आज धांधी बेलारी महाशिविर के मंच पर कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। "चल रे कांवरिया शिव के धाम", "बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है", "शंकर मेरा प्यारा" तथा "नमामि शमीशान निर्वाण रूपम्" जैसे लोकप्रिय शिवभजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भजनों की गूंज पर श्रद्धालु "बोल बम" के जयघोष के साथ झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। वहीं बिहार की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।
सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित मुख्य मंच पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति के अद्भुत संगम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी भगवान शिव की आराधना स्वरूप प्रार्थना एवं भजनों की प्रस्तुति देकर समाज में सुख, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की।
धांधी बेलारी महाशिविर के मंच पर आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास कुमार (पटना), जगन्नाथ मिश्रा (दानापुर) एवं रजनी कुमारी (गिरिडीह, झारखंड) ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। वाद्य-संगत में राजीव रंजन (पैड), श्री हरि (ढोलक), ऋषि कुमार मिश्रा (तबला) तथा दीपांशु शेखर (ऑर्गन) ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कुमार गौरव ने किया।
कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
 वहीं नमामि गंगे घाट के सांस्कृतिक मंच पर उप विकास आयुक्त सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने जिला प्रशासन, भागलपुर तथा पर्यटन विभाग एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। कलाकारों ने भी मंच से जिला प्रशासन के सहयोग, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। सावन माह के शेष दिनों में भी प्रतिदिन ऐसे ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शिवभक्ति एवं भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करेंगे।

Bhagalpur District Administration 
District Administration Patna 
DM Darbhanga 
District Administration, Madhubani 
Madhepura District Administration 
Bhagalpur Police 
Banka District Administration 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

भागलपुर, 07 अगस्त 2026: श्रावणी मेला–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा पर्यटन विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में धांधी बेलारी महाशिविर एवं सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित सांस्कृतिक मंच पर पूरे सावन माह आयोजित किए जा रहे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 28 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन आयोजित इन कार्यक्रमों में भागलपुर सहित बिहार एवं देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार भगवान शिव को समर्पित गायन, वादन, नृत्य एवं नृत्य-नाटिका की मनोहारी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रस में सराबोर कर रहे हैं। आज धांधी बेलारी महाशिविर के मंच पर कलाकारों ने भगवान शिव को समर्पित भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित कांवरियों एवं श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। "चल रे कांवरिया शिव के धाम", "बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है", "शंकर मेरा प्यारा" तथा "नमामि शमीशान निर्वाण रूपम्" जैसे लोकप्रिय शिवभजनों की मधुर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया। भजनों की गूंज पर श्रद्धालु "बोल बम" के जयघोष के साथ झूमते और नृत्य करते दिखाई दिए। वहीं बिहार की समृद्ध लोकसंगीत परंपरा पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट स्थित मुख्य मंच पर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीत, भक्ति और लोक संस्कृति के अद्भुत संगम ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी भगवान शिव की आराधना स्वरूप प्रार्थना एवं भजनों की प्रस्तुति देकर समाज में सुख, शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की। धांधी बेलारी महाशिविर के मंच पर आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विकास कुमार (पटना), जगन्नाथ मिश्रा (दानापुर) एवं रजनी कुमारी (गिरिडीह, झारखंड) ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। वाद्य-संगत में राजीव रंजन (पैड), श्री हरि (ढोलक), ऋषि कुमार मिश्रा (तबला) तथा दीपांशु शेखर (ऑर्गन) ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन कुमार गौरव ने किया। कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं नमामि गंगे घाट के सांस्कृतिक मंच पर उप विकास आयुक्त सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों ने जिला प्रशासन, भागलपुर तथा पर्यटन विभाग एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। कलाकारों ने भी मंच से जिला प्रशासन के सहयोग, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। सावन माह के शेष दिनों में भी प्रतिदिन ऐसे ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश-प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से शिवभक्ति एवं भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करेंगे। Bhagalpur District Administration District Administration Patna DM Darbhanga District Administration, Madhubani Madhepura District Administration Bhagalpur Police Banka District Administration Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026

श्रावणी मेला 2026:- सुलतानगंज, भागलपुर
#IPRDBihar 
#BiharDevelopment 
#ViksitBihar 
#SamriddhBihar 
#BiharGovernment 
#GoodGovernance 
#employment 
Sultanganjclick

श्रावणी मेला 2026:- सुलतानगंज, भागलपुर #IPRDBihar #BiharDevelopment #ViksitBihar #SamriddhBihar #BiharGovernment #GoodGovernance #employment Sultanganjclick

Bhagalpur, Bihar | Aug 7, 2026