भिनाय: पाँच हजार रुपये की रिश्वत लेते एकलसिंगा पटवारी और चैनमेन को एसीबी ने किया ट्रेप, ADSP भागचंद मीणा ने की कार्रवाई
Bhinay, Ajmer | Jun 18, 2025 अजमेर एसीबी टीम ने बुधवार दोपहर 2 बजे करीब कार्रवाई करते हुए एकलसिंगा में पटवारी व चैनमैन को पाँच हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।पटवारी की ओर से शिकायतकर्ता को म्यूटेशन खोलने के लिए 5500 की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा था।एसीबी ने पटवारी और चैनमैन को पाँच हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।ऑफिस व घर में तलाश जारी है।