भिनाय: ढसूक गांव में अज्ञात कारणों से दो बाड़ों में लगी भीषण आग, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी
Bhinay, Ajmer | Jun 13, 2025 ग्राम ढसूक में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाड़ो में भीषण आग लग गई।घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।आग ने विगराल रूप लें लिया।तुरंत ग्रामीणों ने पानी के टेंकर व अन्य संसाधान से आग बुझाने का प्रयास किया।तथा दमकल कर्मियों व पुलिस को सूचना दी।एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।आग से खाखला व अन्य सामान जलकर राख हो गया।