भिनाय: नागोला का बहु चर्चित अतिक्रमण मामला, मांग को लेकर तीसरे दिन भी नागोला कस्बा रहा बंद, बैठक के बाद सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | Jun 14, 2025 नागोला में बहु चर्चित केकड़ी रोड़ पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर तीसरे दिन शनिवार को नागोला कस्बा पूर्ण रूप से बंद रहा।शनिवार दोपहर 1 बजे मांग को लेकर तहसीलदार प्रतिनिधि निलाराम व ग्राम पंचायत प्रशासक को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जल्द से जल्द श्मशान भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।साथ ही कच्चे व पक्के निर्माण को ध्वस्त करने की मांग की।