भिनाय: भिनाय में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में तहसीलदार व राजस्व कार्मिकों ने जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ ली
Bhinay, Ajmer | Jun 17, 2025 भिनाय कस्बे में तहसील कार्यालय परिसर में मंगलवार को शाम 4 बजे राज्य सरकार के वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत तहसीलदार नीलम राठौड़ सहित राजस्व कार्मिकों ने जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही तहसील परिसर में पौधरोपण किया।और पौधे की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी ली।तहसील क्षेत्र के सभी पटवार हल्कों में पौधारोपण कर शपथ ली गई।