21वें दिन में पहुंच गई संघर्ष समिति की भूख हड़ताल। शीघ्र ही अलग अलग जोन में की जाएंगी बड़ी रैलियां व सामूहिक उपवास।
RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल आज 21वें दिन में प्रवेश कर गई है। आज भी संघर्ष समिति की भूख हड़ताल पर किसान सभा के नेता और कार्यकर्ता बैठे हैं। इनमें चलहारग पंचायत के वार्ड सदस्य एवं सेवानिवृत वरिष्ठ फोरमैन कर्म सिंह चौधरी, चलहारग पंचायत से ही सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता अमर सिंह चौधरी, बिहूँ पंचायत से आदित्य बिष्ट तथा कस पंचायत से मयंक शामिल हैं।
पिछले कल हराबाग से कर्म चंद, नौहली से चेत राम व संजय कुमार तथा बिहूँ पंचायत से सुरेंद्र ठाकुर ने मोर्चा संभाला था।
इस मौके पर रोटेरियन अजय ठाकुर, सेवा निवृत एक्सियन कृपाल ठाकुर, सेवानिवृत एसडीओ बृज गोपाल अवस्थी, एसडीओ शेर सिंह ठाकुर, सेवानिवृत अधीक्षक भूपेंद्र ठाकुर, रोटेरियन राम लाल वालिया, सेवानिवृत नायब तहसीलदार रतन सिंह तथा जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता रोटेरियन अजय ठाकुर, कृपाल ठाकुर तथा कर्म चंद ने कहा कि जब तक RCFC को जोगिंदर से स्थानांतरित करने की नोटिफिकेशन रद्द नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस आंदोलन को हर गांव व पंचायत में ले जाया जाएगा तथा अलग अलग क्षेत्रों में बड़ी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी।
इस मौके पर बृज गोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर तथा कुशाल भारद्वाज ने कहा कि यह लड़ाई न केवल एक संस्थान को बचाने की है, बल्कि एक पिछड़े लेकिन इस RCFC हेतु हर लिहाज़ उपयुक्त स्थान से छीनकर अन्यत्र स्थानांतरित करना न केवल जोगिंदर नगर बल्कि मंडी कांगड़ा सहित एक बड़े क्षेत्र की लाभान्वित होने वाली जनता से भेद भाव है। संघर्ष समिति के आगामी कार्यक्रम बारे कुशाल भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस भूख हड़ताल को मजबूती देने के लिए शीघ्र ही जगह-जगह सामूहिक उपवास भी किए जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार से मांग की गई कि तुरंत हस्तक्षेप कर इस संस्थान को स्थानांतरित करने की नोटिफिकेशन रद्द की जाए।
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #follow #protest #HungerStrike Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Sep 9, 2026