राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा आयुष मंत्री से बैठक का समय लेने दिल्ली पहुँचे : गुरु शरण परमार
क्रमिक अनशन 27वें दिन भी जारी, लाँगना पंचायत प्रधान जवाहर लाल बैठे अपनी टीम के साथ l
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति की जल्दी ही केंद्रीय आयुष मंत्री से मुलाकात होगी जिसमें इस मसले पर चर्चा की जाएगी और इस संस्थान का स्थानांतरण रद्द करने की माँग मंत्री से की जाएगी जिसके लिए बैठक का समय निर्धारित करने के लिए राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा दिल्ली गए हैं और जल्द ही उनकी अगुवाई में संघर्ष समिति आयुष मंत्रालय अपनी माँग को हल करवाने जाएगी l
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) के स्थानांतरण को रद्द करने के लिए लाँगना पंचायत प्रधान जवाहर लाल अपनी टीम के साथ क्रमिक अनशन के 27वें दिन भूख हड़ताल पर बैठे l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि लाँगना पंचायत प्रधान के साथ अधिवक्ता अनिल कुमार, मनोज कुमार व रमेश चंद भी क्रमिक अनशन पर बैठे वहीं प्रैण वार्ड सदस्य पूनम कुमारी, नेरी कोटला 2 वार्ड सदस्य अंजू देवी व सत्या देवी ने भी आठ घंटे का अनशन रखकर अपनी लाँगना पंचायत की टीम में भागीदारी निभाई l प्रधान जवाहर लाल ने केंद्रीय आयुष मंत्री व राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड भारत सरकार से इस संस्थान को यहीं रखने की अपील की और कहा कि अगर यह फैसला रद्द नहीं होता है तो वह आगे भी अपनी टीम के साथ आकर अनशन पर अपनी सेवा देंगे l इस अवसर पर जिला परिषद भड़याड़ा वार्ड कुशाल भारद्वाज, ट्रक यूनियन जोगिंदर नगर के प्रधान अजय ठाकुर, ज्ञान चंद ब्रिज गोपाल अवस्थी, तारा चंद, अरुण गुलेरिया, करुण शर्मा, कर्म चंद, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #follow #protest #HungerStrike Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal
Mandi, Mandi | Sep 15, 2026