राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोलगड़िया स्थित आदिम सेवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित बूढ़ी गाड़ी नाच एवं विभिन्न पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती जोबा माझी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आदिम सेवा क्लब एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सांस