जगन्नाथ धाम में बुधवार को स्नान पूर्णिमा का पर्वमनाया गया। सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई स्नान यात्रा में मांनर्मदा का पवित्र जल मंदिर लाया गया। गुरु मां महंत जगत गिरि के सान्निध्य में भगवान जगन्नाथ,सुभद्रा और बलभद्र का स्नान वेदी पर अभिषेक किया गया।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जयघोष किया। अभिषेक केबाद भगवान का विशेष शुंगार किया गया।