खरगोन में अचानक तापमान बढ़ने के कारण कपास कीबुआई रोकनी पड़ी है। पिछले 6 दिनों में तापमान 5 डिग्रीबढ़कर 40.2 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में कपास कीबुआई का कुल लक्ष्य 1.90 लाख हेक्टेयर है। अब तक 1.20लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है। ये बुआई मुख्य रूप सेनर्मदा और नहर से सिंचाई वाले क्षेत्रों में की गई है।