खरगोन। जिला जेल में बुधवार को चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सक डॉ. सुमित चौहान ने त्वचा रोग से संबंधित बंदियों का परीक्षण कर उनका उपचार किया। डॉ. चौहान ने मरीजों को सलाह दी कि वे चर्म रोग होने पर सावधानी बरते, क्योंकि यह रोग संक्रमण के कारण फैलते हैं। यह एक मरीज से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकते हैं