खरगौन में कृषि विभाग के उप संचालक एसएस राजपूत ने जिले के किसान भाइयों से डीएपी के स्थान पर एनपीके खाद का उपयोग करने की सलाह दी है और कहा है कि फसलों में उर्वरकों का संतुलित उपयोग लाभदायक होता है। डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट और एनपीके का उपयोग अधिक लाभदायी है। इससे जमीन को सल्फर की प्राप्ति होती है।