खरगोन। शिवाजी नगर भोपाल स्थित मप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यालय में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप पहुंचे। यहां जिले के संगठन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए संस्कृत की हो रही उपेक्षा पर चिंता जताई। इस पर मंत्री सिंह ने संस्कृत की उपेक्षा नही होने देने का भरोसा दिलाया है।