हनुमानगढ़: चक 7SNM में पुरातत्व विभाग के संरक्षित क्षेत्र से मिट्टी खनन पर टाउन पुलिस व पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने की कार्रवाई
जिले के चक 7 SNM में कुछ लोगों ने पुरातत्व विभाग के संरक्षित क्षेत्र में करीब 9 फीट अवैध मिट्टी खनन कर लिया जबकि ये संरक्षित क्षेत्र हड़प्पा कालीन है वहीं अवैध खनन से कई पुरा अवशेष नष्ट हो गए। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत कुछ दिन पूर्व पुरातत्व विभाग ने जिला कलेक्टर को की थी और कार्रवाई की बजाय हनुमानगढ़ तहसीलदार ने कुछ लोगों को मिट्टी समतल की परमिशन दे दी।