हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिक बालिका के अपहरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बालिका का अपहरण कर ले जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को सदर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। सदर पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में नाबालिक बालिका के पिता की ओर से हनुमानगढ़ के सदर थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया था।