हनुमानगढ़: जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लड़ते हुए पहुंचे 2 सांड, 6 बच्चे हुए हल्के चोटिल
हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते सीधे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंच गए। वहां ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। दोनों सांडों की लड़ाई में 6 बच्चे हल्के चोटिल हो गए। जिस समय यह घटनाक्रम घटित हुआ उस वक्त रेलवे स्टेशन पर सुरक्षाकर्मी या कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था।