हनुमानगढ़: टाउन के सेंट्रल पार्क के पास सड़क जाम के मामले में पुलिस ने 8 नामजद और 30-40 अन्य पर किया मुकदमा
हनुमानगढ़ टाउन के सेंट्रल पार्क के पास शुक्रवार रात्रि को विद्युत आपूर्ति ठप होने के मामले में आक्रोशित नागरिकों द्वारा सड़क जाम करने के मामले में टाउन पुलिस ने आठ नामजद व 30-40 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा टाउन थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र कच्छावा की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया है।