हनुमानगढ़: टाउन में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को नमन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया गया
हनुमानगढ़ टाउन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अगस्त क्रांति दिवस मनाया। टाउन की ज्ञानसिंह कॉलोनी स्थित डीसीसी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन को याद किया गया।