हनुमानगढ़: टाउन में 700 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में गिरफ्तार मुख्य सप्लायर को कोर्ट ने टाउन पुलिस के रिमांड पर भेजा
हनुमानगढ़ टाउन में वर्ष 2023 में दो युवकों से 700 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तार मुख्य सप्लायर का पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मंजूर करवाया है। आरोपी वर्ष 2023 से ही पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से टाउन पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।