➡️ गोवर्धन पूजा प्रकृति के सम्मान, गोवंश संरक्षण और अन्नदाता के सम्मान का पर्व है - मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर | श्री कृष्ण मधुवन गौशाला, केंद्रीय जेल परिसर
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधि-विधान से किया गोवर्धन पूजन, गौ-माता की पूजा-अर्चना कर अपने हाथों से गायों को खिलाया हरा चारा।
उन्होंने कहा - गोवर्धन पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी हुई है। इसके तीन प्रमुख उद्देश्य हैं
प्रकृति का सम्मान
गोवंश का संरक्षण
अन्न एवं अन्नदाता का सम्मान
विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने कहा - गौ-सेवा और गोपालन को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाएं।
गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना में विजेता पशुपालकों को किया पुरस्कृत
प्रथम पुरस्कार - 1 लाख रुपये
द्वितीय पुरस्कार - 50 हजार रुपये
तृतीय पुरस्कार - 25 हजार रुपये
साथ ही जेल गौशाला के प्रबंधन, पहरी और गौसेवा करने वाले बंदियों को भी किया सम्मानित।
#GovardhanPuja #Sagar #GauSeva
#jansamparkMP #sagar