पटना ग्रामीण: लोजपा रामविलास कार्यालय में लगा जनता दरबार, लोगों की सुनी गईं समस्याएं
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पार्टी कार्यालय में आज जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान पीएचडी मंत्री संजय सिंह आम लोगों की फरियाद को सुन रहे थे। संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के नेता चिराग पासवान के निर्देश पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इसका उद्देश्य बिहार के कोने-कोने से लोगों की समस्या का समाधान करना है।