पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र स्टेशन रोड के पास से ₹21 लाख की हेरोइन के साथ 2 महिलाओं सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
हीरोइन की खरीद बिक्री के मामले में पुलिस ने पाटलिपुत्रा स्टेशन रोड के पास से दो महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 7:06 पर मामले की जानकारी देते हुए एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 102.88 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन बरामद किया गया है वही यह पूरी कार्रवाई एसटीएफ के सहयोग से की गई है।