पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अभियुक्त पटना जंक्शन के पास से गिरफ्तार
पटना पश्चिमी क्षेत्र के टॉप 10 अपराधी की सूची में शामिल और ₹25000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने पटना जंक्शन के पास से गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 6:57 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का गंभीर श्रेणी के मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है