गुरूर: ग्राम अकलवारा से पेरपार तक डामरीकरण सड़क दो हिस्सों में बटी, अनहोनी की आशंका बढ़ी
Gurur, Balod | Jun 27, 2026 मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत दो वर्ष पूर्व ही 88.49 लाख रुपए की लागत से इस मार्ग का निर्माण किया गया है, लेकिन इतने कम समय मे ही इस मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। कुछ स्थानो पर 50 तो कुछ स्थानो पर 80 मीटर लंबाई तक मार्ग दो हिस्सो में बट गया है। शनिवार को उपरोक्त क्षेत्र का भ्रमण के दौरान इस तरह नजारा देखने को मिला।