मांट: अधिवक्ताओं ने लेखपाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर किया नारेबाजी प्रदर्शन
Mat, Mathura | Aug 21, 2026 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सिंह जायस ने बताया कि लेखपाल नरेंद्र मधुर के पास उनके एक साथी अधिवक्ता देवेंद्र जायस किसी कागजी काम के सिलसिले में गए थे। अधिवक्ता ने अपना परिचय भी दिया, लेकिन इसके बावजूद लेखपाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की।