ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में अवैध नलकूप खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कटनी जिले में अवैध नलकूप खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बोरिंग मशीन सहित ट्रक जप्त पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।