#अमेठी: संयुक्त किसान-मजदूर संघर्ष समिति ने डीएम को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग
#अमेठी:संयुक्त किसान-मजदूर संघर्ष समिति, जनपद अमेठी के बैनर तले किसानों और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा गया है। समिति ने जिलाधिकारी महोदय को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की गंभीर समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीकों से धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।
#प्रमुख_मांगें_एवं_समस्याएं:
* विद्युत आपूर्ति में सुधार: ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अघोषित कटौतियों पर रोक लगे और जले हुए ट्रांसफॉर्मरों को समयबद्ध तरीके से बदला जाए।
* आवारा पशुओं से सुरक्षा: ग्राम पंचायत स्तर पर निराश्रित गोवंश को पकड़कर गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए और चारे-पानी की व्यवस्था की जांच हो ताकि फसलों को बचाया जा सके।
* धान क्रय केंद्रों की व्यवस्था: जनपद के सभी धान क्रय केंद्रों को समय से संचालित किया जाए, किसानों का सत्यापन तीव्र गति से हो और अनियमित कटौतियों की जांच कराई जाए।
* डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता: सहकारी समितियों व बिक्री केंद्रों पर निर्धारित दरों पर उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता हो तथा कालाबाजारी व जबरन अन्य सामग्री थमाने वालों पर कार्रवाई की जाए।
* जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच: अधूरे पड़े पेयजल कनेक्शनों की सूची तैयार कर उसकी गुणवत्ता और पूर्णता की तकनीकी जांच कराई जाए।
* क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की मरम्मत: खराब सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराकर समयसीमा के भीतर मरम्मत कराई जाए और गुणवत्ताहीन कार्यों में संलिप्त अधिकारियों व ठेकेदारों की जवाबदेही तय हो।
* विभागीय अनियमितताओं की जांच: प्राप्त शिकायतों और स्वीकृत धन राशि के कार्यों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
* चारागाह की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना: जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में चिन्हित चारागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
* एजुकेटर (ई.सी.सी.) भर्ती की जांच: बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में की गई एजुकेटर भर्तियों में बड़े पैमाने पर धांधली के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
* संयुक्त जनसुनवाई एवं समयबद्ध निस्तारण: किसानों-मजुदरों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठकें आयोजित की जाएं।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, जिला संयोजक राकेश कुमार, गया प्रसाद, हरीश उर्फ चुन्नू सिंह (जिला संयोजक), प्रेम अचल सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
MYogiAdityanath Cdo Amethi UPPCL Sanjay Singh Suresh Pasi Amethi Police UP Police A K Sharma BM TAK NEWs
Gauriganj, Amethi | Oct 14, 2026