डीडवाना नगर परिषद् में दीपावली पर अनूठी पहल: सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान, बांटे गए उपहार
डीडवाना।दीपावली के पावन पर्व पर आमजन को स्वच्छता से जुड़ी किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिन-रात मुस्तैद रहने वाले नगर परिषद् के सफाई कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर परिषद् सभागार में आयोजित इस समारोह के दौरान नगर परिषद् के उपसभापति हरिश मोदी ने नवाचार करते हुए सफाई कर्मचारियों को उपहार प्रदान किए और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर उपसभापति हरिश मोदी ने कर्मचारियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद् के समस्त कर्मचारी केवल कार्मिक मात्र नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह हैं जो शहर के विकास और सौंदर्यीकरण में अपनी अनूठी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और अधिक मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों और परिषद् के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ओमप्रकाश मोदी, रघुनाथदास मोट, सुरेश चन्द्र वर्मा,बाबु खां बेगाना, नरपत सिंह राठौड,विनोद सेवग, सुनील सैनी, रतनलाल पंवार, पन्ना लाल टाक, उदाराम चौहान, कयामुदीन कुरैशी, विजय कटारिया, नितेश बाजारी, संजय सोनी, जय कुमार मोट सहित परिषद् के अधिशाषी अभियन्ता दलीप सिंह, सहायक राजस्व निरीक्षक पवन कुमार शर्मा एवं समस्त परिषद् कार्मिक उपस्थित रहे।