Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image

कांटी में कृषि सलाहकार समिति की हुई बैठक, क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने की दिया निर्देश विधायक अजीत कुमार ने कहा - कांटी और मड़वन के किसानों को खाद- बीज की नहीं होने देंगे कमी कांटी प्रखंड परिसर के प्रमोद सभागार भवन में कृषि सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों , कोडिनेटर, कृषि सलाहकार को कांटी क्षेत्र के किसानों के सभी समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को ससमय खेती करने के लिए खाद - बीज उपलब्ध हो इस पर पूरा-पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया। विधायक अजीत कुमार ने बीएओ, कृषि सलाहकार , कोऑर्डिनेटर को किसानों के खेतों में जाकर फसल के अवलोकन करने का भी निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि किसान अन्नदाता है और बड़ी मेहनत कर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजना चला रहे है ताकि वे लाभान्वित हो सके और अपने को समृद्ध बना सके। बैठक में किसानों ने डीएपी उच्च दर पर मिलने की शिकायत की जिस पर उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी से बात करने की बात कहे। वही, किसानों की कई समस्या पर श्री कुमार ने मौके से ही दूरभाष पर जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि अधिकारी से बात कर उनके समस्या को त्वरित निदान करवाने की बात कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि चौपाल का भी आयोजन पंचायतवार की जाएगी साथ कृषि एप से भी किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि सलाहकार को निर्देशित की गई है। विधायक अजीत कुमार ने कहा की कांटी और मड़वन के किसानों को खाद- बीज की कमी नहीं होने देंगे साथ ही किसानों को दुकानदार उचित दाम पर उन्हें खाद - बीज उपलब्ध कराए यह सुनिश्चित हर हाल में करनी होगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को 15 दोनों का अल्टीमेटम दिया और इस अवधि में किसानों के सभी समस्याएं का निराकरण करवाने के दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित बीडीओ, सीओ को कृषि विभाग के कार्यों की मोनेटरिंग करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। इस मौके पर बीडीओ किशन चंद्रयान, सीओ मुकेश कुमार , बीएओ शिवनाथ झा, प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही, जदयू नगर पार्षद अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया ज्ञान कौशिक होरील, पूर्व सरपंच राम नगीना सिंह, सचिन्द्र कुशवाहा, नीरज मिश्रा, साकेत रमन पांडे, सुमन सिंह, पवन कुमार, शंकर प्रसाद, मनमोहन सिंह , ललन पांडे, हरदेव ठाकुर, मदन कुशवाहा समेत क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

Musahri, Muzaffarpur | Jul 18, 2026
कांटी में कृषि सलाहकार समिति की हुई बैठक, क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार ने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने की दिया निर्देश विधायक अजीत कुमार ने कहा - कांटी और मड़वन के किसानों को खाद- बीज की नहीं होने देंगे कमी कांटी प्रखंड परिसर के प्रमोद सभागार भवन में कृषि सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों , कोडिनेटर, कृषि सलाहकार को कांटी क्षेत्र के किसानों के सभी समस्याओं को 15 दिनों में दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही किसानों को ससमय खेती करने के लिए खाद - बीज उपलब्ध हो इस पर पूरा-पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया। विधायक अजीत कुमार ने बीएओ, कृषि सलाहकार , कोऑर्डिनेटर को किसानों के खेतों में जाकर फसल के अवलोकन करने का भी निर्देश दिया। श्री कुमार ने कहा कि किसान अन्नदाता है और बड़ी मेहनत कर खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए कई योजना चला रहे है ताकि वे लाभान्वित हो सके और अपने को समृद्ध बना सके। बैठक में किसानों ने डीएपी उच्च दर पर मिलने की शिकायत की जिस पर उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी से बात करने की बात कहे। वही, किसानों की कई समस्या पर श्री कुमार ने मौके से ही दूरभाष पर जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि अधिकारी से बात कर उनके समस्या को त्वरित निदान करवाने की बात कहे। उन्होंने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि चौपाल का भी आयोजन पंचायतवार की जाएगी साथ कृषि एप से भी किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि सलाहकार को निर्देशित की गई है। विधायक अजीत कुमार ने कहा की कांटी और मड़वन के किसानों को खाद- बीज की कमी नहीं होने देंगे साथ ही किसानों को दुकानदार उचित दाम पर उन्हें खाद - बीज उपलब्ध कराए यह सुनिश्चित हर हाल में करनी होगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को 15 दोनों का अल्टीमेटम दिया और इस अवधि में किसानों के सभी समस्याएं का निराकरण करवाने के दिशा में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस मौके पर उपस्थित बीडीओ, सीओ को कृषि विभाग के कार्यों की मोनेटरिंग करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। इस मौके पर बीडीओ किशन चंद्रयान, सीओ मुकेश कुमार , बीएओ शिवनाथ झा, प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही, जदयू नगर पार्षद अध्यक्ष सह पार्षद चंदन पांडे, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुखिया ज्ञान कौशिक होरील, पूर्व सरपंच राम नगीना सिंह, सचिन्द्र कुशवाहा, नीरज मिश्रा, साकेत रमन पांडे, सुमन सिंह, पवन कुमार, शंकर प्रसाद, मनमोहन सिंह , ललन पांडे, हरदेव ठाकुर, मदन कुशवाहा समेत क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित थे। - Musahri News