मानिकपुर: खूनी संघर्ष में पंकज की हत्या के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, खून से सने लाठी-डंडे बरामद
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पंकज त्रिपाठी की मौत के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खून लगे छह लाठी-डंडे बरामद किए हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने रविवार शाम चार बजे बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।