भीनमाल: भीनमाल में जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलर्स शॉप पर बिना बिल का माल पाए जाने पर लगाया ₹4 लाख 50 हजार का जुर्माना
Bhinmal, Jalor | Aug 23, 2024 जालौर जिले के भीनमाल शहर के चौक स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार को जीएसटी टीम ने कार्रवाई की है। बिना बिल का माल पाए जाने पर 4 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना वसुला है। सांचौर जीएसटी उपायुक्त महेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।