भीनमाल: भीनमाल में भारत बंद का दिखा कम असर एससी एसटी संगठन ने शांतिपूर्ण तरीके से दिया धरना
Bhinmal, Jalor | Aug 21, 2024 अनुसूचित जाति जनजाति (एससी एसटी) के आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बुधवार को स्थानीय उपखंड कार्यालय के बाहर एससी एसटी संगठन द्वारा धरना दिया गया।इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। हालांकि शहर में बंद का कोई विशेष असर नहीं दिखा।इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।