भीनमाल: शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Bhinmal, Jalor | Aug 23, 2024 भीनमाल के निकटवर्ती अरनू गांव में एक किराने की दुकान में आग लग गई। जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद भीनमाल से नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना शुक्रवार को सुबह 11 बजे की है।