भीनमाल: दासपा गांव स्थित एक घर में दंपति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Bhinmal, Jalor | Aug 21, 2024 जालौर जिले के भीनमाल की निकटवर्ती दासपा गांव में एक घर में दंपति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर भीनमाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।