नईगढ़ी में खबरों से बौखलाया झोला छाप डॉक्टर! पत्रकार आशीष को फर्जी FIR में फंसाने का कर रहा प्रयास!
नईगढ़ी। क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा गतिविधियां संचालित करने के आरोपों से घिरे एक कथित झोला छाप डॉक्टर पर अब पत्रकारिता की आवाज दबाने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, नईगढ़ी में सक्रिय पत्रकार आशीष द्वारा लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों और कथित अनियमितताओं को उजागर किया जा रहा था। इसी से नाराज होकर संबंधित व्यक्ति द्वारा पत्रकार के विरुद्ध फर्जी शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने के प्रयास किए जाने की चर्चा क्षेत्र में तेज हो गई है।
स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि जब खबरों के तथ्य और सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब कुछ लोग पत्रकारों को डराने, धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने का रास्ता अपनाते हैं। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार माना जाएगा।
यदि पत्रकारों को झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया तो इसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। क्षेत्र में यह मामला अब चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।
#dailylifehack #doctor #Corruption #MohanBhagwat #mohanyadavcmmp
Mauganj, Rewa | Aug 26, 2026