सरीला: जिगनी गांव में बालू खदान पर मैनेजर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग, स्टाफ को दी धमकी, ड्राइवर घायल, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के जिगनी खण्ड संख्या 3 में खदान पर तैनात मैनेजर पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के 5 नामजद व 3-4 अज्ञात लोगों ने बिना कारण गाली-गलौज की, विरोध करने पर फायर कर दिया और बाद में भी फायरिंग कर स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में ड्राइवर को चोट भी आई है।