रामगंजमण्डी: खैराबाद में खेत पर लगी भीषण आग, 3 लाख का सामान जलकर हुआ राख, किसान ने अज्ञात के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मामला
रामगंजमंडी के खैराबाद में बीती देर रात खेत की क्वाटर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह खैराबाद मढ़ी माताजी मंदिर के पास स्थित खेत पर किसान पंहुचा तों क्वाटर से धुआँ निकल रहा था। आग से क्वाटर में रखे 250 पाईप और सोलर पैनल सहित कॉपर केबल पूरी तरह से जल कर राख हो गए। ऐसे में किसान क़ो करीब 3 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।