रामगंजमण्डी: वन्दे गंगा अभियान की रोसली गांव के तालाब से कलश यात्रा के साथ हुई शुरुआत, सुकेत में नुक्कड़ नाटक से किया गया जागरूक
रामगंजमंडी में पंचायत समिति खैराबाद क्षेत्र और नगर पालिका क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर गुरुवार को 'वन्दे गंगा' अभियान की शुरुआत की। यह अभियान जल स्वावलम्बन पखवाड़े के रूप में 20 जून तक चलेगा। इस दौरान वर्षा जल संग्रहण और मौजूदा जल स्रोतों के रखरखाव पर ध्यान दिया जाएगा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तांकली नदी से अभियान की शुरुआत हुई।